12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर लौटने पर हुआ स्वागत
सिद्धार्थ, सितम्बर 30 -- बर्डपुर। मोहाना बाजार निवासी मनीष राजभर ने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम के साथ 100 मंदिरों का दर्शन पैदल ही कर लिया है। मनीष ने दावा किया कि दो साल आठ महीने से अधिक पैदल चलकर उसने भ्रमण किया। इसके बाद वह मंगलवार को मोहाना लौटा। मोहाना लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मनीष राजभर ने बताया की 18 जनवरी 2024 को वह अपने घर से द्वादश ज्योतिर्लिंग के लिए पैदल रवाना हुआ था। उसने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंग का पैदल दर्शन करने का संकल्प लिया था। इसको पूरा करने के बाद वह अपने घर पहुंचा। स्वागत करने वालों में सबलू साहनी, कौशल अग्रहरि, राजू, संजय, दिलीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.