कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खिदमते खल्क फाउंडेशन ने सद्भावना और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रविवार को सामूहिक निकाह और विवाह समारोह का आयोजन किया। 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया और तीन हिन्दू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत अन्य ने इन्हें खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। परेड ग्राउंड पर हुए समारोह में मुस्लिम समाज की 12 दूल्हा और दुल्हनों ने 'कुबूल है' के शब्द के साथ निकाह की रस्म पूरी की तो हिन्दू धर्म के तीन दूल्हों और दुल्हनों ने अग्नि के समक्ष फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। विवाहित जोड़ों की जिंदगी खुशगवार हो इसके लिए शहर काजी हाफिज कुद्दूस हादी ने दुआ कराई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराईं। दहेज जैसी समस्या के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.