कानपुर, मई 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आगामी 12 जून को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस तक नगर के 12 वार्डों को बाल श्रम मुक्त किया जाए। इसके लिए श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं प्रोबेशन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएंगे। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विशेष अभियान का उद्देश्य मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ बैठक कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के सहयोग से भी बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत अधिकारियों एवं ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.