कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से रविवार 12 जुलाई को आयोजित होने वाली मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक (प्रोहिबिशन) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने केंद्राधीक्षकों, परीक्षा संयोजकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों तथा उड़नदस्ता दल के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सभी केंद्राधीक्षक आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश...