12 जुलाई को विद्यालयों में आयोजित होगा पौधरोपण अभियान
कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर देहात,संवाददाता। पौधरोपण महाअभियान-2026 12 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अभियान में जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों एवं समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहाकि प्रत्येक विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.