भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू का 67वां स्थापना दिवस 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा ने अपने आवासीय कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सांस्कृतिक परिषद के सदस्य मौजूद रहे। निर्णय हुआ कि तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बाकी कार्यक्रम के लिए मारवाड़ी कॉलेज को आयोजन स्थल बनाया गया है। इस मौके पर सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। यह भी पढ़ें- 20 विषयों के 76 अतिथि शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार यह भी पढ़ें- प्रोन्नति की जारी है प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...