लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के 12 जिलों के 14 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है जबकि तीन गांवों को चकबंदी प्रक्रिया से अलग कर दिया गया है। चकबन्दी आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिला स्तरीय अधिकारियों को चकबन्दी प्रक्रिया के तहत लम्बित गांवों में अभियान चला कर चकबन्दी प्रक्रिया को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभिन्न जिलों में चौपाल लगाकर या मौके पर जाकर लम्बित चकबन्दी प्रक्रिया को समाप्त किया जा रहा है। चकबन्दी आयुक्त द्वारा सोमवार को 12 जनपदों के 14 गांवों में चल रही चकबन्दी प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-52(1) के तहत स्वीकृति प्रदान करते हुए चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण करने का आदेश दिया।चकबंदी आयुक्त के समक्ष कन्नौज, बिजनौर, सहारनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सिद्धार...