12 घंटे से महुआडांड़ में बिजली सप्लाई बाधित , गर्मी से परेशान उपभोक्ता
लातेहार, जून 30 -- महुआडांड़ । प्रखंड में 12 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित है। इस कारण उमस भारी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं दिन में बिजली की आंख मिचौनी से भीषण गर्मी में व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं बिजली विभाग के मिस्त्री से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया गया कि गुमला रूट के चैनपुर और रायडीह में खराब मौसम के कारण बिजली तार में फॉल्ट आने से मरम्मत कार्य बाधित है। मरम्मत होते ही बिजली आपूर्ति शुरू दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान से बार-बार महुआडांड़ वासियों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में संजय, प्रमोद कुमार, प्रदीप, शेखर गुप्ता आदि ने बताया कि मुहर्रम के बाद क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.