लातेहार, मई 28 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले 12 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दिनभर रुक-रुक कर बिजली मिलने से दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली विभाग के मिस्त्रियों ने बताया कि गुमला रूट के चैनपुर और रायडीह क्षेत्र में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण बिजली तार में फॉल्ट आ गया है। मरम्मत कार्य जारी है और फॉल्ट ठीक होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इधर बार-बार हो रही बिजली समस्या से महुआडांड़ के लोग नाराज हैं। वहीं महुआडांड़ उत्थान समिति ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर 2 जून को सड़क जाम आंदोलन करने की अपील की है।

हिंदी ह...