बोकारो, मई 23 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत में खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को महज 12 घंटे के भीतर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे भीषण गर्मी में परेशान उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली तथा पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति के प्रति आभार जताया। जानकारी के अनुसार, 21 मई को पेटरवार न्यू बस पड़ाव रोड स्थित रथ मोड़ के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मुखिया की पहल पर 12 घंटे में लगा ट्रांसफार्मर बिजली बाधित होने की सूचना मिलते ही उपभोक्ताओं ने बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को मामले से अवगत कराया। सूचना मि...