इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- भरथना। कस्बे के गोविन्द नगर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज बारह घंटे में खुलासा कर दिया। फौजी के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न सिर्फ घटना का पर्दाफाश किया, बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस के इस प्रशंसनीय कार्य पर एसएसपी ने टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गोविन्द नगर निवासी रीता देवी पत्नी उपदेश कुमार ने थाना भरथना पर मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पति राजस्थान में सेना में तैनात हैं। वह 27 मार्च को मकान में ताला लगाकर अपने ससुराल औरैया के अछल्दा क्षेत्र स्थित भाईपुर गांव में गई थीं। सोमवार देर रात जब वह वापस लौटीं तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और मकान के पीछे लगा लोहे का जाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.