हरदोई, मार्च 8 -- हरपालपुर। मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी थी। करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार की शाम को किशोरी के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी गुड्डू की 14 वर्षीय पुत्री वंदना पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की अल सुबह वह साइकिल लेकर घर से अचानक निकल गई थी। कुसुमखोर पुल पर उसकी साइकिल, दुपट्टा और चप्पलें मिली थी। नदी में कूदने की आशंका से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे किशोरी का शव नदी से बरामद कर लिया गया था। मृतका कक्षा 9 की छात्रा थी। पिता खेती-बाड़ी करता है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.