गंगापार, जून 15 -- ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन सहित देशभर के रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन मास्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आसमा डिमांड बैज लगाकर ड्यूटी की। यह विरोध प्रदर्शन रविवार रात 12 बजे से शुरू हुआ और भारतीय रेलवे के सभी 69 मंडलों में एक साथ संचालित किया गया। लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर आशीष कुमार मौर्य, संतोष कुमार सिंह एवं दिलीप कुमार ने डिमांड बैज लगाकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन जताया। स्टेशन मास्टरों का कहना है कि वर्तमान में लागू 12 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था कर्मचारियों पर अतिरिक्त मानसिक एवं शारीरिक दबाव डाल रही है, जिससे कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने 12 घंटे के ड्यूटी व्यवस्था को समाप्त कर मानक कार्य अ...