कटिहार, अप्रैल 20 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव में रविवार को कटिहार जिला पदाधिकारी ने मानवता की अनोखी मिशाल पेश करते हुए 12 घंटे के अंदर एक दिव्यांग बच्ची को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई है, जिसकी चर्चा अब शहर के बाद ग्रामीण इलाकों के हर जुबान से हो रही है। दर असल भारीडीह गाँव के अवधेश महतो की पुत्री 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची नेहा कुमारी को लेकर स्थानीय किसी व्यक्ति ने ट्राइसाइकिल की मांग करते हुए कटिहार डीएम के सोशल मीडिया एक्स पर टैग किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई और 12 घंटे के अंदर बच्ची को ढूंढकर उनके घर तक ट्राइसाइकिल पहुंचाई। जानकारी के मुताबिक नेहा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भारीडीह के कक्षा 4 की छात्रा है। जिसे स्कूल जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। जिलापदाधिकारी खुद गांव पहुंच कर दिव्यांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.