सोनभद्र, मार्च 11 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एफजीडी (फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन) वर्क साइट पर कार्यरत सैकड़ों श्रमिकों ने 12 घंटे काम कराने के विरोध में अचानक काम बंद कर धरना शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप था कि उनसे जबरन 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल आठ घंटे का ही किया जा रहा है। बुधवार को नियमित रूप से होने वाली टूल बॉक्स टॉपिक ट्रेनिंग के दौरान श्रमिक एकत्र हुए थे। ट्रेनिंग समाप्त होते ही बड़ी संख्या में मजदूर अपनी मांगों को लेकर कार्यस्थल पर ही बैठ गए और काम बंद कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों श्रमिकों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने शांतिपूर्ण तर...