सोनभद्र, फरवरी 28 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन केसाथ एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुट गई है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली कि कोहरौल पोखरा छठ घाट के पास संदिग्ध लोग खड़े है। उक्त स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर शक्तिनगर पीडब्लूडी मोड निवासी करन गिरी पुत्र स्व. राजू गिरी के पास से 12 ग्राम हेरोइन के साथ एक एंड्राइड मोबाइल भी पुलिस को बरामद हुआ। बताया कि रावर्ट्सगंज चंडी होटल निवासी आकाश सोनकर पुत्र प्रेमलाल सोनकर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। बताया कि करण गिरी और आकाश सोनकर के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.