कन्नौज, अप्रैल 6 -- विकास खंड क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि कुल 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। एडीओ पंचायत ललितकांत द्विवेदी ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा इंट्री आपरेटर के पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिसमें ग्राम पंचायत नौली से 4, बिर्रा से 3, हरिबल्लभपुर से 3, अकबरपुर 4, बिकूपुर 4, अतिराजपुर 3, लोकपुर 7, प्रेमपुर 5, प्रानपुर पल्यौरा 5, महमूदपुर जागीर 3, कुंवरपुर बनवारी 2 व रामपुर हृदय से 2 आवेदनपत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनपत्रों के बाद ग्राम पंचायत वार आरक्षण और मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयार की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.