चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। हाट गम्हरिया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड प्रमुख नीतम गागराई एवं बी.डी.ओ सलाकू हेंब्रम की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वजन दवा सेवन अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को गांवों में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सघन मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। बताते हैं कि 12 गांवों में रणनीति बनाकर अभियान चलाया जाएगा। अंचलाधिकारी ऋषदेव कमल ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से प्रखंड को मुक्त बनाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यापक जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। पिरामल टीम द्वारा बताया गया कि आगामी 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले फोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.