रामपुर, जून 6 -- रामपुर। तहसील स्वार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जन-शिकायतों के निस्तारण के साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों को योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 12 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना और अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्ड वितरित किए। पूरी तरह से जांच और सत्यापन के बाद सौंपे गए इन कार्डों से गरीब परिवारों को जहां गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज में मदद मिलेगी, वहीं मुफ्त राशन से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया था कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवार तक ही पहुंचे। इन सभी 12 लाभार्थियों की पात्रता की जांच और जमीनी स्तर पर सत्यापन संबंधित विभागों द्वार...