चम्पावत, फरवरी 5 -- लोहाघाट में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगी। हड़ताल को लेकर उन्होंने तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेड यूनियन एक्टू से सम्बद्ध आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा कि 12 फरवरी को आशा कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगी। इस दौरान जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि चार श्रम कोड वापस लेने, न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पेंशन देने, एनजीओ का हस्तक्षेप बंद करने और बकाया भुगतान को लेकर हड़ताल की जाएगी। जिला सचिव पदमा प्रथोली ने कहा कि सरकार आशाओं का शोषण कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.