उरई, जनवरी 8 -- उरई। उच्च श्रेणी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थापित लिफ्ट का उदघाटन 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा। इस मौके पर सांसद नारायन दास फीता काटेंगे। इसके अलावा रेलवे के अफसर भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। सांसद नारायन दास ने बताया, कार्यक्रम तय हो गया है। इधर, सीनियर डीसीएम उ.म. रेलवे झांसी मंडल अमन वर्मा ने भी कार्यक्रम की पुष्टि की है। इसको लेकर अफसर तैयारी में जुट गए है। हालांकि अभी रेलवे अफसरों की ओर से बताया कि अभी लिफ्ट का ट्रायल चल रहा है। यात्री सुविधा को देखते उसे चालू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...