12 को सभी 21 प्रखंडों में होगी शिक्षक संघ की बैठक
मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाइयों की बैठक 12 जुलाई को जिले के सभी 21 प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत और प्रधान सचिव अवधेश कुमार झा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई के आह्वान पर नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को 9300-34800 रुपये का पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन, राज्यकर्मी की सभी मूलभूत सेवा-सुविधाएं और समयबद्ध प्रोन्नति सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के दौरान पटना में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.