चाईबासा, जुलाई 11 -- चाईबासा। पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 12 जुलाई को चाईबासा के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगा, जिसमें 1,585 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था, सघन जांच, महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग जांच व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। मानसून को देखते हुए बारिश में भीगकर आने वाले परीक्षार्थियों के लिए चेंजिंग रूम, अतिरिक्त छतरी और तौलिया की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीसीटीवी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक लिखित प्रतियोगि...