रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर। श्रमिक संयुक्त मोर्चा कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय आम हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य चार श्रम संहिताओं पर रोक लगाने की मांग करना है, जिसे केंद्र की मोदी सरकार लागू करने जा रही है। इसके अलावा, किसान विरोधी बिजली संशोधन अधिनियम और बीज बिल के खिलाफ भी विरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने इन कानूनों को वापस लेने की मांग की है और हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। बैठक में औद्योगिक इकाइयों के मजदूरों ने हड़ताल के नोटिस प्रबंधन को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैठक में प्रमुख मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.