पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर। तैलीक साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक चैनपुर प्रखंड के मतौली गांव में प्रखंड उपाध्यक्ष संजय साहू की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 जून को मतौली में तैलीक साहू समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला अध्यक्ष ललन साहू ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकजुटता और जागरूकता में निहित है। समाज के सभी बंधुओं से महासम्मेलन में उपस्थित होने व समाज को नई दिशा देने की अपील की गई। प्रखंड उपाध्यक्ष संजय प्रसाद ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...