कानपुर, जुलाई 1 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 1534 जोड़ों का विवाह चार बार में कराया जाना है। समाज कल्याण विभाग पहले चरण में 460 जोड़ों का विवाह 10 से 20 जुलाई के बीच में कराना चाह रहा लेकिन 12 जुलाई के बाद मुहूर्त नहीं हैं। ऐसे में जुलाई में शहनाई कैसे बजेगी, इस पर सवाल उठने लगे हैं। एकसाथ होने वाले सामूहिक विवाह में अव्यवस्था को देखते हुए शासन ने साल में चार बार में सामूहिक विवाह कराने का निर्देश दिया है। पहले चरण में जुलाई में 460 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना है। इसकी तैयारी में समाज कल्याण विभाग जुट गया है। विवाह कराने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जिसे दो जुलाई को फाइनल करना है। समाज कल्याण विभाग 10 से 20 जुलाई के बीच में विवाह कराना चाहता है, जबकि 12 के बाद कोई लगन नहीं है। ऐसे में अगर 12 जुलाई के बाद सामूहिक वि...