चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा । कोल्हान आदिवासी एकता मंच 25 मार्च को शहीद पार्क चाईबासा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कुड़मी महतो के खिलाफ आंदोलन का आगाज करेगा। यह निर्णय रविवार को कोल्हान आदिवासी एकता मंच की हुई बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी मंच के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया ने दी। बैठक में कुड़मी(महतो)द्वारा की जा रही असंवैधानिक मांग के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही मंच के उद्देश्यों में अन्य मुद्दों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई और इस पर बल दिया गया। मंच के सदस्यों ने निर्णय लिया कि कोल्हान के तमाम आदिवासी गांवों में जनता को कुड़मी महतो के अनैतिक आंदोलन के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में टीम बनाई जाएगी।मंच ने यह भी प्रण लिया कि इस मुहिम के लिए कॉरपोरेट घरानों, विधायक-सांसदों से चंदा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.