फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में सभी के उज्ज्वल मंगल भविष्य, सोसाइटी निवासियों की सुख समृद्धि और कामयाबी के लिए 12 कुंडीय हवन महोत्सव का आयोजन किया गया। ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा के सभी निवासियों ने दैवीय कार्य में भागीदारी कर यज्ञ लाभ उठाया तथा हवन से वातावरण शुद्ध हुआ। आचार्य वीरेंद्र विक्रमऔर उनके 15 ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चार से हवन संपन्न करवाया।हवन ग्रुप के संस्थापक बीके शर्मा ने बताया के ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा में सितंबर 2018 में वैदिक हवन की शुरुआत की गई थी। अब हर महीने सोसाइटी में हवन होता है। सोसाइटी रहने वाले जिन लोगों के जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ होती है, उनके नाम की विशेष आहुतियां मंत्रोच्चार से डाली जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...