कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- कथित तौर पर मां के हाथों कालिंदी की धारा में फेंकी गई सरायअकिल इलाके की बिटिया की तलाश पूरी नहीं हो सकी। लगभग 12 किमी के दायरे में खोजबीन के बाद रविवार की देर शाम एसडीआरएफ भी लौट गई। इसे लेकर परिवार काफी परेशान है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि वह आखिर गुनहगार किसे कहें। सरायअकिल थाना क्षेत्र के छीता हर्रायपुर गांव की मीना देवी ने 21 नवंबर को स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि सुबह वह छह माह के बेटे अयांश को लेकर उसका इलाज (झाड़-फूंक) कराने करारी के कंजापर गांव गई थी। लौटकर जब घर पहुंची तो पता चला कि 12 साल की बेटी अनामिका संदिग्ध दशा में घर से लापता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम किया था। एसपी राजेश कुमार ने बालिका की तलाश के लिए सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.