कानपुर, मई 26 -- कानपुर। नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने मंगलवार को मोतीझील स्थित मुख्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान 12 कर्मचारी सीट पर नहीं थे। इनकी न तो छुट्टी की और न ही देर से आने की कोई सूचना थी। अधिकारी ने सुबह 10:40 बजे मुख्यालय के दफ्तरों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में जनसूचना व जनसंपर्क व मार्ग प्रकाश विभाग में पांच लिपिक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी, संपत्ति विभाग, केयर टेकर विभाग में छह कर्मी अपनी सीट पर नहीं मिले। इस पर कर निर्धारण अधिकारी ने प्रभारी कार्मिक को कार्रवाई के लिए लिखा है। उनके निरीक्षण से मुख्यालय के विभिन्न विभागों में हड़कंप मचा रहा। यह भी पढ़ें- शिक्षा निदेशालय सख्त, देर से आने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...