सीतापुर, जनवरी 22 -- केसरीगंज, संवाददाता। गांजर क्षेत्र के लोगों को अब बाढ़ और कटान से मुक्ति मिल जाएगी। हर साल बाढ़ से काफी घर और खेत तबाह हो जाते हैं। जिस वजह से मजबूरन लोगों को सुरक्षित ठिकानों की शरण लेनी पड़ती है। लहरपुर सपा विधायक ने इस मुद्दे को उठाया। ऐसे में उप्र राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति ने विधानसभा क्षेत्र लहरपुर के ग्राम बसंतापुर, देवपालपुर व अन्य की शारदा नदी के कटान से सुरक्षा के लिए छह करोड़ 61 लाख 83 हजार व शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित बढ़ईनपुरवा, पुजारिनपुरवा, रहमानपुरवा, जल्लाहपुरवा व अन्य के लिए परियोजना छह करोड़ तीन लाख 15 हजार का अनुमोदन किया गया है। बाढ़ राहत परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लल्लन, महसूद, पप्पू यादव, सरताज हुसैन, लल्लन अली, दाताराम, नजबुल, जावेद आदि ने हर्ष व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.