अंबेडकर नगर, मार्च 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सुचारु आवागमन के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सड़कों का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित सड़कों के निर्माण से तीन दर्जन से अधिक गांव की लगभग 70 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। आम लोगों के सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ क्षतिग्रस्त मार्ग को गड्ढामुक्त किया जा रहा है, बल्कि नवीनीकरण भी कार्य चल रहा है। इसके अलावा अलग-अलग योजनाओं के तहत नई सड़क का भी निर्माण हो रहा है। इसका व्यापक लाभ आम लोगों को मिल भी रहा है। सुचारु आवागमन के लिए नई सड़कों के निर्माण को लेकर एमएलसी हरिओम पांडेय भी लगातार गंभीरता...