प्रयागराज, अप्रैल 28 -- स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में कैंसर रोगियों को उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए एक अलग भवन बनाया जाएगा। नए भवन में कैंसर रोगियों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल परिसर में कैंसर यूनिट निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अस्पताल में कैंसर यूनिट बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था की प्रयागराज इकाई ने पिछले दिनों भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद चार तल भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। भवन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने संस्था को भवन बनाने की जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.