मैनपुरी, मार्च 28 -- नगर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 1218.39 लाख रुपये की लागत से बालक छात्रावास का निर्माण होगा। ये छात्रावास 180 बेड क्षमता का बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार के अनु सचिव की ओर से निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को पत्र भेजा गया है। जानकारी दी गई है कि छात्रावास का निर्माण होने से यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों की आवास संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। अनु सचिव बाबूराम वर्मा की ओर से निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि 180 बेडों की क्षमता वाले बालक छात्रावास के लिए 1228.79 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे मंजूर किया गया है और इसके सापेक्ष 1218.39 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इस बजट से छात्रावास का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। टेंडर के लिए प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश भी जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.