नई दिल्ली, मार्च 23 -- भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वह टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। फाइनल में जीत मिलने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी रोमांटिक हो गए थे और जश्न के दौरान उन पर राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान किये जाने का आरोप लगा था। हार्दिक को महंगी गाड़ी, कपड़े और घड़ियों का काफी शौक है। हार्दिक हाल ही में अपनी महंगी कार की वजह से काफी चर्चा में थे। एक इवेंट के दौरान हार्दिक ने बताया कि अपनी करोड़ों की फरारी में वे किसी रॉक म्यूजिक के बजाय हनुमान चालीसा सुनना पसंद करते हैं। हार्दिक पांड्या ने कुछ दिन पहले लग्जरी फरारी 12 सिलिंड्री खरीदी। जिसकी ऑन रोड कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब है। हार्दिक ने बताया कि अपनी क...