सहरसा, फरवरी 15 -- सहरसा। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में कोशी महोत्सव:2026 आयोजन संबंधित बिंदु पर विचार विमर्श के लिए बैठक का आयोजन किया गयाविचारोपरांत यह निर्णय लिया गया की इस वर्ष भी कोसी महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष 12 एवं 13 मार्च कोई आयोजित होने वाले कोशी महोत्सव में कोसी क्षेत्र के महान संस्कृति, परंपरा को प्रतिबिंबित करने वाले कार्यक्रमों का समावेश होगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीयआमंत्रित कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति की जाएगी।आमंत्रित कलाकारों के संबंध में सम्यक विचारोपरांत शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता निशांत,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी,जिला एवं कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.