मोतिहारी, जुलाई 6 -- मोतिहारी, निप्र। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026-27 शैक्षणिक सत्र से पहली बार 12 पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक-स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) कार्यक्रमों की शुरुआत की है। यह पहल बिहार तथा आसपास के राज्यों के विद्यार्थियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। नए कार्यक्रमों में बी.कॉम.-एम.कॉम., बी.टेक.-एम.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), बी.ए.-एम.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, गांधी एवं शांति अध्ययन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र तथा सामाजिक कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार व...