इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा, संवाददाता।बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया जिससे खलबली मची रही। शहरी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में दो टीमों ने 12 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इन सभी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी अरविन्द निगम ने टीम को साथ लेकर अभियान चलाया तो 9 उपभोक्ता बिजली की चोरी करते हुए पकडे गए। यह सभी घरेलू उपभोक्ता हैं। इसी तहर एसडीओ नवनीत कुमार की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया तो 3 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि चेकिंग का यह अभियान लगातार चलेगा। बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.