कानपुर, जून 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में केनाल रोड स्थित होटल में सेठ भामाशाह जयंती पर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान नज्म हमराज, पीसी कुरेले, अजय वाजपेयी, निहाल चंद्र, रामलखन ओमर, अरुण पांडे, श्रवण कुमार अग्निहोत्री, गुलशन आनंद, चंद्रप्रकाश गुप्ता समेत 12 उद्यमी-व्यापारियों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में तय हुआ कि स्टेट जीएसटी ,मंडी समिति व खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। यहां रोशन गुप्ता, संजय भदौरिया, चंद्राकर दीक्षित, आशीष मिश्र, कमल त्रिपाठी, पंकज कुशवाहा, सचिन त्रिवेदी, संजय मिश्र, रुमित सिंह सागरी, केके गुप्ता, अब्दुल वहीद, इखलाक मिर्जा, नीरज शुक्ला आदि रहे।...