नई दिल्ली, मई 23 -- OPPO का नया टैबलेट अब बाजार में धूम मचाने आ रहा है। लॉन्च से पहले इसके खास स्पेक्स सामने आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं OPPO Pad 6 की। ओप्पो 25 मई को अपने नए एंड्रॉयड टैबलेट के तौर पर इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और शुरुआती जानकारियों से ऐसा लगता है कि कंपनी सिर्फ परफॉर्मेंस के आंकड़ों के पीछे भागने के बजाय, ज्यादा बैलेंस्ड अप्रोच अपना रही है। आने वाला OPPO Pad 6 टैबलेट, 25 मई को चीन में शाम 6:00 बजे लॉन्च होने वाला है, और ओप्पो ने इस इवेंट से पहले ही इसके हार्डवेयर के बारे में काफी कुछ बता दिया है। अपकमिंग टैबलेट में क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...स्लिम, लाइटवेट, तीन कलर में आएगा कंपनी जिन शुरुआती चीजों पर जोर दे रही है, उनमें से एक है इसका डिजाइन। इस टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.99 एमएम है ...