12 अभियुक्तों से 45 हजार से अधिक की रेल संपत्ति जब्त की
आगरा, जून 24 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन रेल सुरक्षा के अंतर्गत अप्रैल-मई माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान आरपीएफ ने सतर्क निगरानी, विशेष जांच एवं गश्त के परिणामस्वरूप 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से Rs.45,400 मूल्य की रेलवे संपत्ति बरामद की। बरामद की गई रेलवे संपत्ति को सुरक्षित रूप से संबंधित विभागों को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.