लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 12 अप्रैल को पथ संचलन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत देशभर में चल रहे विविध आयोजनों की श्रृंखला का हिस्सा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोला नगर एवं कुंभी खंड के तत्वावधान में आयोजित इस पथ संचलन का शुभारंभ सायं 4:00 बजे सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से होगा। पथ संचलन का मार्ग सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से शुरू होकर नानकचौकी, सिनेमा रोड, शिवम कॉम्प्लेक्स, अलीगंज रोड, अशोक चौराहा, मोहम्मदी रोड, पुराना बाईपास, विकास चौराहा, खुटार रोड, सदर चौराहा होते हुए पुनः सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस पर समापन होगा। संघ के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, जागरूकता और संगठन को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.