पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मेदिनीनगर के विष्णु मंदिर प्रांगण में बैठक कर रविवार को कार्ययोजना बनाई गई। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और सांस्कृतिक जागरुकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक कला व विरासत का प्रदर्शन तथा समाज के प्रबुद्ध व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार मुख्य आकर्षण होंगे। विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.