कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर द्वारा 25 मार्च को आयोजित होने वाले प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समारोह को स्थगित कर 12 अप्रैल रविवार को जूनियर हाईस्कूल कोतवाली के सामने पडरौना में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा होंगे। इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा जिलाध्यक्ष आचार्य केदारनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दी तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.