12 अप्रैल को बिजवाड़ा में होगी किसान-मजदूर पंचायत
बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता केंद्र के तत्वावधान में बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज में 12 अप्रैल को किसान, मजदूरों की एक पंचायत होगी। जिसमें किसान, मजदूरों के कर्ज माफ करने, बिजली का निजीकरण बंद करने समेत नौ मांगों पर चर्चा की जाएगी। किसान एकता केंद्र के प्रशांत ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूरों का शोषण हो रहा है। सरकार का अमेरिका से व्यापार समझौता करना गलत कदम है। शुक्रवार को किसान एकता केंद्र के पदाधिकारी तहसील में पंचायत की अनुमति लेने के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.