मुंगेर, अप्रैल 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी 12 अप्रैल को नवादा में आयोजित प्रांतीय महिला महासम्मेलन को लेकर गुरुवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में बिहार दक्षिणी महिला पतंजलि योग समिति की ओर से मुंगेर जिला महिला पतंजलि योग समिति की एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हवेली खड़गपुर तहसील प्रभारी शैल अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी स्मिता देवी ने कहा कि बिहार दक्षिणी के राज्य प्रभारी उषा किरण के निर्देशन पर 12 अप्रैल को नवादा में प्रांतीय महिला महासम्मेलन आयोजित होगी। जिसकी मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रभारी डॉ. साध्वी प्रिया जी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि परिवार से लेकर समाज तक महिलाओं का विशेष योगदान है। इस मौके पर नेहा केसरी, मीना केसरी, उषा देवी, गुड्...