देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। दून के संगीत प्रेमी 12 अप्रैल को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में 'ओल्ड इज गोल्ड नाइट' बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वार्षिक संगीत संध्या हर वर्ष प्रतिभाशाली और उत्साही गायकों को एक मंच देती है। जो भारतीय सिनेमा के महान गायकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं। कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और लता मंगेशकर के गीतों की प्रस्तुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.