सहारनपुर, अप्रैल 2 -- तीतरों। क्रोकरी की दुकान से चोर ने गल्ले का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली। कस्बा निवासी गौतम कश्यप पुराने बस स्टैंड पर क्रोकरी का सामान बेचने की दुकान करता है। गौतम कश्यप दुकान पर नहीं थे। दुकान पर उनका बेटा बैठा हुआ था। दुकान पर आए अनजान एक व्यक्ति ने किसी सामान का भाव पूछा तो बच्चे ने कहा कि वह अपने पिता से बात कर भाव का पता करता है, जब बच्चा पड़ोस की दुकान पर किसी के मोबाइल नंबर से कॉल करने के लिए वहां पर गया तो आरोपी ने गल्ले का ताला तोड़ कर हजारों रुपए की नगदी चुरा ली। छोटा बच्चा जब दुकान पर आया तो गल्ले का ताला टूटा देखकर उसने अपने पिता और पड़ोसी दुकानदारों को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.