12 अगस्त से 4 अक्टूबर तक गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस रूट में किया गया बदलाव, जानें कहां से होकर चलेगी ट्रेन
गोड्डा, जुलाई 31 -- गोड्डा। गोड्डा से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कुंड-खोरी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, 12 अगस्त से 4 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस अपने सामान्य मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के बजाय रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। यह व्यवस्था 11, 18 और 25 अगस्त तथा 1, 8, 15 और 22 सितंबर को गोड्डा से खुलने वाली ट्रेनों पर लागू रहेगी। मार्ग बदलने के कारण ट्रेन का अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर और जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी होगा। यह भी पढ़ें- दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का विशेष ठहराव इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.