आगरा, अगस्त 3 -- पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए चल रही चतुर्थ चरण की काउंसलिंग उपरांत राजकीय चर्म संस्थान में अभ्यर्थियों को 153, राजकीय पॉलीटेक्निक शमसाबाद में 97 और राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेडा में 55 सीट आवंटित हुई हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवंटित ब्रांच को फ्रिज कर हेल्प सेंटर पर प्रपत्रों के सत्यापन के उपरांत अभ्यर्थी अपनी आवंटित संस्था में 14 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। जो अभ्यर्थी फ्लोट का ऑप्शन चुनता है वह पंचम चरण में स्वतः ही पहुंच जाएगा। पंचम चरण (अंतिम चरण) की काउंसलिंग 6 से 14 अगस्त तक है जिसमें 6 से 10 अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी पसंद की शाखा ओर संस्था चुन सकेंगे। 11 अगस्त को परिणाम जारी होगा। 12 से 14 अगस्त तक परिषद द्वारा बनाए गए हेल्प सेंटर में अभ्यर्थी अपने प्रपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। इस...